Balod

सीईओ जिला पंचायत ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की गहन समीक्षा।

51830042026154357.jpg

डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Image after paragraph

बालोद, 30 अप्रैल 2026

 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार, 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्य की प्रगति संतोषप्रद नही पाए जाने पर विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के अलावा वीईटीओ एवं बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित उपलब्धि नही करने वाले सीएचओ एवं आरएचओ के साथ-साथ शून्य प्रसव वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों की भी वेतन रोकने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा व्यवस्था में सुधार होने तक उनके वेतन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सुनिश्चित कराना शासन की विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आशुतोष शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बीएमओ, बीपीएम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 बैठक में श्री चंद्रवंशी ने पिछले बैठक के पालन प्रतिवेदन पर की गई कार्यवाही के अलावा टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग उन्मुलन, डायलिसिस कार्यक्रम, टीबी उन्मुलन, तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम, सिकलसेल, एनीमिया, मलेरिया जांच के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस्ड उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। सपना माधवानी बालोद से रिपोर्ट।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.