होम / Balod / नगर पंचायत गुण्डरदेही की विशेष बैठक संपन्न: विकास कार्यों पर मुहर, महिला आरक्षण का विरोध करने पर इंडिया गठबन्धन के खिलाफ नगर पंचायत में निंदा प्रस्ताव पास।
Balod
नगर पंचायत गुण्डरदेही के कार्यालय में आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 11:00 बजे अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

*बैठक के मुख्य बिंदु और विकास कार्य:*
बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्यों को गति देने हेतु विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य एजेंडे में शामिल रहे:
*1.आधारभूत ढांचा*-
वार्ड क्रमांक 02 (बघमरा) और वार्ड क्रमांक 15 (चैनगंज मुक्तिधाम) के विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
*2.स्वच्छता और प्रबंधन* - स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत अनुउपचारित जल प्रबंधन (UWM) और एफएसटी (FST) निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही, एसएलआरएम (SLRM) सेंटर के विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।
*3.वित्तीय प्रबंधन*- वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय-व्यय (बजट) पर विस्तृत चर्चा कर उसे स्वीकृति प्रदान की गई।
*4.सामुदायिक सुविधाएं*- मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण हेतु निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया गया।
*5.प्रशासनिक निर्णय*-
सामाजिक सहायता पेंशन योजनाओं के आवेदनों का निराकरण करने और प्लेसमेंट कर्मचारियों की निविदा प्रक्रिया पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिषद का संकल्प:*
बैठक में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के संबंध में विशेष चर्चा की गई। परिषद ने इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए एक कड़ा संदेश भी दिया। परिषद ने अपने संबोधन में कहा, "यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक युगांतरकारी कदम है। आज की नारी 'सशक्तीकरण' का दूसरा नाम है। वह घर की चारदीवारी से निकलकर नीति-निर्धारण से लेकर विज्ञान तक अपना परचम लहरा रही है।"इंडिया गठबंधन ने जो महिला आरक्षण पास नहीं होने दिया उसके खिलाफ में नगर पंचायत में निंदा प्रस्ताव पास किया गया इस पर कांग्रेस के पार्षद सलीम खान और फैज बख्श ने इसका बचाव किया ।
*"नारी शक्ति वंदन अधिनियम" पर अध्यक्ष प्रमोद जैन का कड़ा रुख*
बैठक के दौरान 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर विशेष चर्चा करते हुए अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने स्पष्ट शब्दों में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा:
"यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है। लेकिन बड़े दुख की बात है कि जिन लोगों ने हमेशा महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें कीं, उन्होंने ही संसद में इस बिल को रोकने की कोशिश की। यह उनका दोहरा चरित्र और महिला-विरोधी चेहरा उजागर करता है।"
अध्यक्ष श्री जैन ने आगे कहा, "हमारी नगर पंचायत इस निंदा प्रस्ताव के माध्यम से साफ संदेश देना चाहती है कि हम महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ खड़े हैं। आज की नारी 'सशक्तीकरण' का दूसरा नाम है। वह घर की चारदीवारी से निकलकर आज नीति-निर्धारण से लेकर विज्ञान तक अपना परचम लहरा रही है। जब नारी को सही अवसर मिलता है, तो वह केवल अपना नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र का भाग्य बदलने की सामर्थ्य रखती है। नारी शक्ति का सम्मान करना, असल में अपने देश की प्रगति को सम्मान देना है।"
बैठक के अंत में अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने परिषद के सभी सदस्यों को नगर विकास में सक्रिय सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया रिपोर्टर सपना माधवानी की रिपोर्ट गुण्डरदेही से।
*बैठक में इनकी रही उपस्थिति*
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन , उपाध्यक्ष विजय सोनकर ,सीएमओ कमल ठाकुर सब इंजीनियर पाठक पाषर्दगंज पोषण बन्नूराम निषाद,हरीश निषाद, संतोष नेताम,लोकेश्वरी शंकर यादव,रामवती सोनकर,हेमंत सोनकर, सुल्तान तिगाला,सलीम खान,लता सोहन सोनी,पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया,फैज बख्श,सेवक महिपाल,रोमलाल यादव उपस्थित रहे।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.