Balod

बालोद जिले में अवैध लकड़ी कटाई पर अंकुश लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

81007042026081041.jpg

बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों, विशेष रूप से सिकोसा, हरनसिंघी, कसौदा और परसाही क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी की कटाई का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय वन संपदा को लगातार नुकसान पहुँचाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है।

Image after paragraph

इस गंभीर मामले को लेकर क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध कारोबार के पीछे 'राजा' एवं 'रिंकू यादव' नामक व्यक्तियों का हाथ है, जो वन विभाग की मिलीभगत या उदासीनता का लाभ उठाकर प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध व्यापार कर रहे हैं।

इस संबंध में संबंधित डीएफओ (DFO) से फोन पर विस्तृत चर्चा की गई है। चर्चा के दौरान डीएफओ को क्षेत्र में हो रहे अवैध कटाई के प्रमाणों और लकड़ी माफियाओं की गतिविधियों से अवगत कराया गया है। डीएफओ पत्रकार का call उठाया उचित कार्रवाई नहीं समझा साथ ही यह अंदेशा लगाया जा सकता है DFO के संरक्षण मैं ही लकड़ी माफिया फल फूल रहे होंगे जिसके कारण फोन उठाना भी उचित नहीं समझा जा सकता।

हम जिला प्रशासन और वन विभाग से पुरजोर मांग करते हैं कि:

तत्काल कार्रवाई: उक्त चिन्हित स्थानों पर वन विभाग की टीम भेजकर अवैध कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए।

सख्त कानूनी प्रक्रिया: अवैध व्यापार में संलिप्त राजा, रिंकू यादव और उनके अन्य सहयोगियों पर एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

वन सुरक्षा: क्षेत्र में वन अमले की गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लग सके।

यदि विभाग द्वारा इन माफियाओं पर शीघ्र ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आगे चलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.