होम / Balod / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुण्डरदेही ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
Balod
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुण्डरदेही ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को देशप्रेम की भावनाओं और तिरंगे की आन , बान और शान हमारे भारत वर्ष का सम्मान,अमर शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हुए मनाया गया ,जिसमें संस्था के प्राचार्य द्वय ए के सेन चौधरी और त्रिनाभ मिश्रा ने मिलकर ध्वज को फहराते हुए विविधता में एकता भारत की विशेषता की भाव को साकार किए,कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती ,छत्तीसगढ़ महतारी,स्वामी विवेकानंद ,अमर शाहिद जवानों के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किए,तत्पश्चात वन्देमातरम गीत के साथ ध्वज फहराए और सभी उपस्थित जनसमुदाय द्वारा राष्ट्र गान देश के सम्मान में गान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और जनजागरूकता के नारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न चौक चौराहे पर जनमानस और जनप्रतिनिधियों द्वारा फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज में सहभागिता दिए,सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुण्डरदेही द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का मंचन किए गए जो विद्यार्थियों का देश प्रेम की भावना प्रदर्शित करते है साथ ही नन्हे नन्हें बच्चों द्वारा मेरा जूता है जापानी फिर भी दिल है हिंदुस्तान का प्रदर्शन ने दर्शकों के दिल जीत लिए,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही द्वारा कर्मा,सुवा और छत्तीसगढ़ की महत्ता दर्शाने वाले गीतों की प्रस्तुति करण किए।कार्यक्रम में प्राचार्य चौधरी और मिश्रा जी में गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएं देते हुए परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरांवित करने हेतु मार्गदर्शन दिए। उक्त अवसर पर नगर पंचायत गुण्डरदेही के उपाध्यक्ष विजय सोनकर और ममता निषाद, पालक गण उपस्थित रहकर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन करते हुए के एस कुल्हारे व्याख्याता कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार गुण्डरदेही ने सभी उपस्थित जनसमुदाय का कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किए।प्रतिभावान बच्चों और कार्यक्रम के प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मानित किए।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.