होम / राजनांदगांव / राजनांदगांव में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न।
राजनांदगांव
राजनांदगांव। 'नामदेव टाईम्स' के 22वें स्थापना दिवस तथा चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती के अवसर पर राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ '101 नारी शक्ति सम्मान' का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
पत्रकार सम्मान: प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों से आए पत्रकारों को 'श्री गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकार' से सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति सम्मान: समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं को 'नारी शक्ति सम्मान' से नवाजा गया।
विशेष तुलादान समारोह: 23 जुलाई (गुरुवार) को समापन समारोह किया गया पदाधिकारी द्वारा
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों व पत्रकारों को मोमेंटो, शॉल, प्रशस्ति पत्र, पेन एवं नारियल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.