छत्तीसगढ

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया रजि.) ने की छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां

32926072026163704.jpg

रायपुर/चिरमिरी/सरगुजा: पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार को गति देने के लिए 'पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया रजि.)' द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में दो प्रमुख संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरविंद कुमार दुबे द्वारा सर्वसम्मति से ये नियुक्तियां पत्र जारी कर की गईं।

नियुक्तियों का विवरण निम्नलिखित है:

श्री देवेंद्र सिंह (पिता: श्री श्याम सिंह) * पद: जिला अध्यक्ष, एमसीबी जिला (चिरमिरी), छत्तीसगढ़।

परिचय: जिले के तेज-तर्रार, निर्भीक और समर्पित पत्रकार।

श्री विनोद कुमार पांडे (पिता: श्री रामरतन पांडे) * पद: प्रदेश महासचिव एवं संभागीय प्रमुख, सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़।

परिचय: संभाग के वरिष्ठ, निष्पक्ष एवं ऊर्जावान वरिष्ठ पत्रकार।

नियुक्ति की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय महासचिव श्री अरविंद कुमार दुबे ने कहा:

"हमें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पत्रकार साथियों के बीच भाईचारा, आपसी सामंजस्य और सम्मान की भावना को बढ़ावा देंगे। वे अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठा से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।"

इन नई नियुक्तियों पर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रांतीय कार्यकारिणी और जिले के पत्रकार साथियों ने श्री देवेंद्र सिंह एवं श्री विनोद कुमार पांडे जी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.