भिलाई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अभियान “घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा” के अंतर्गत 10 अगस्त से 15 अगस्त तक भाजपा जिला भिलाई द्वारा समस्त मंडलों में क्रमशः तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 13 अगस्त 2026 को भाजपा जिला भिलाई द्वारा जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा दोपहर 12 बजे जुनवानी चौक से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे श्री अग्रसेन चौक पर समाप्त होगी।
जिला स्तरीय इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, पार्षद एवं छाया पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे।
जिला भिलाई द्वारा निर्धारित आयोजन समिति की प्रभारी श्रीमती पूनम शुक्ला तथा सहयोगी मनोज तिवारी, रश्मि सिंह एवं भारती साहू ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.