छत्तीसगढ

पीएसएसएस मध्य प्रदेश की समीक्षा बैठक में पत्रकारों ने भारी संख्या में लिया भाग संगठन की मजबूती व विस्तार पर हुई चर्चा ।

10725072026154348.jpg

सीतापुर--- पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया पंजीकृत की एक आवश्यक समीक्षा बैठक मध्य प्रदेश के बुढार में 25जुलाई दिन शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थित में संपन्न हुई।जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार पर खुलकर चर्चा हुई। जिसमें मध्य प्रदेश ईकाई के पत्रकारों ने भारी संख्या में भाग लिया। 

Image after paragraph

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया पंजीकृत की मध्य प्रदेश ईकाई की समीक्षा बैठक मध्य प्रदेश के सनसिटी सरई कापा रोड बुढार में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुमार दुबे की गरिमामयी उपस्थित में प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद वर्मा जी ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाते हुए उसके विस्तार पर चर्चा की । संगठन की स्थापना से लेकर अभी तक हुए अन्य प्रदेशों के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरविंद दुबे ने बताया कि अभी तक संगठन की अठारह प्रदेशों में इकाइयां गठित हो चुकी है।संगठन समस्त पत्रकार साथियों की कडी मेहनत से दिन दूनी रात चौगनी रफ्तार से विस्तारीकरण कर रहा है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव डा शैलेन्द्र वर्मा,मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, सचिव रवी त्रिपाठी,महासचिव अशोक महरा,संगठन मंत्री संतोष सिंह परिहार ,सुरेश शर्मा,वीरेंद्र सोनी,मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ के संरक्षक घनश्याम उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद सोनी,संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह राजपूत,बिनोद पांडेय ,उपाध्यक्ष सीमा सोनी ,सहित भारी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.