Balod

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला में ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन।

70014042026144249.jpg

अरमरीकला (दिनांक: 12.04.2026): शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला के प्रांगण में बीते दिन एक अविस्मरणीय और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्र 2001 से 2008 के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा आयोजित 'शिक्षक सम्मान एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह' ने स्कूल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। करीब 20-22 वर्षों के अंतराल के बाद गुरु और शिष्यों का मिलन अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा।

शहीद डोमेश्वर साहू को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत, विद्यालय के पूर्व गौरवशाली छात्र रहे शहीद श्री डोमेश्वर साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गुरुजनों का भव्य सम्मान

इस ऐतिहासिक आयोजन में पूर्व प्राचार्य श्री एफ.आर. कोसरिया, श्री चन्द्रहास वैका, श्री बसंत कुमार सोनी सहित संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, वाणिज्य, रसायन एवं कंप्यूटर विषय के अनेक सेवानिवृत्त एवं पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, वर्तमान प्राचार्य श्री पूरण लाल साहू, जनपद सदस्य श्री नरेश साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम गंगबेर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों को पुष्प गुच्छ, श्रीफल, पौधा, प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

सत्र 2004 के बैच का विशेष योगदान

स्कूल के इतिहास में पहली बार आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को मूर्तरूप देने में पूर्व विद्यार्थियों ने पिछले दो वर्षों से तैयारी की थी। इसमें सत्र 2004 के विद्यार्थियों की भूमिका विशेष रही। मदन साहू, कुलेश्वर साहू, देवप्रभा साहू, उमेश साहू, ओमप्रकाश साहू, झन्नू साहू, योगेश साहू, भोजेश्वर साहू, प्रेमलता साहू, दीपेश साहू, अश्वनी साहू, टीकम जैन, बेनीराम साहू, ललित यादव, ढालसिंह साहू, जशवंत सार्वा, संजू साहू, राकेश साहू, कमल नारायण साहू एवं छगन लाल साहू सहित अन्य साथियों ने अपना तन-मन-धन से योगदान दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और प्रीतिभोज

कार्यक्रम के दौरान लोक गायक संजू साहू और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मधुर संगीत और नृत्य ने समां बांध दिया। वर्षों बाद एक-दूसरे को देख शिक्षक और छात्र काफी भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम के अंत में एक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया था।

सफल संचालन

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्री कुलेश्वर साहू, देवप्रभा साहू, रूपमती साहू एवं श्री मदन साहू द्वारा किया गया। अंत में श्री मदन साहू एवं छगन लाल साहू ने समस्त अतिथियों, गुरुजनों और सहपाठियों का आभार व्यक्त किया।

602180320260409391038956.jpg
-

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.