दुर्ग, 15 जुलाई 2026: पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संकल्प 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से प्रेरित होकर समिति के सदस्य दुर्ग जिले में वृक्षारोपण करने जा रहे हैं।

इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) श्री हनु नायक के मार्गदर्शन में सभी पत्रकारों आम जनता से अपील की है
इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री हनु नायक ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी समाज के हर वर्ग की है। प्रधानमंत्री जी की इस ऐतिहासिक मुहिम में अपना योगदान देने के लिए जिले के पत्रकार साथी 15 जुलाई से इस रोपण अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वन विभाग से पौधे प्राप्त कर के जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण किया जाएगा।
समिति ने विश्वास जताया है कि वन विभाग के सहयोग से यह अभियान दुर्ग जिले को हरा-भरा और फलदार वृक्षों से समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.