भिलाई

भाजपा महिला मोर्चा चरोदा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, उषा चौहान की टीम में अनुभवी और नए चेहरों को मिली जगह।

68311072026092425.jpg

चरोदा / भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चरोदा मंडल की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा आज कर दी गई है भाजपा महिला मोर्चा चरोदा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा चौहान ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति और मार्गदर्शन में अपनी नई टीम (मंडल कार्यकारिणी) का ऐलान किया है यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई श्री पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति से की गई है इस नई टीम के गठन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक एवं चरोदा मंडल अध्यक्ष श्री ए. गौरी शंकर का विशेष मार्गदर्शन रहा है मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा चौहान ने बताया कि नई कार्यकारिणी में चरोदा क्षेत्र के सभी वार्डों और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि संगठन की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर हर घर तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम संगठन को और अधिक ऊर्जावान व गतिशील बनाएगी घोषित की गई नई कार्यकारिणी की अधिकृत सूची निम्नानुसार है:

 उपाध्यक्ष: रेचल मसीह (वार्ड 29), अनुपमा शर्मा (वार्ड 27), आशा यादव (वार्ड 23), ममता सिंह (वार्ड 20)

 महामंत्री: कल्पना बाला (वार्ड 23), अंकिता बेनर्जी (वार्ड 24)

 मंत्री: रेखा साहू, पुनम श्रीवास्तव (वार्ड 23), कुसुम साहू (वार्ड 23), अर्चना महतो (वार्ड 23), सुषमा चौहान (वार्ड 19)

 कोषाध्यक्ष: सरिता ठाकुर (वार्ड 20), रामेश्वरी सिखा (वार्ड 35)

 मीडिया प्रभारी: ज्योति अग्रवाल (वार्ड 20)

 सह मीडिया प्रभारी: हीरा सोनी (वार्ड 19)

 सोशल Media प्रभारी: के गंगा भवानी (वार्ड 34)

 सह सोशल Media प्रभारी: प्रिया बाग (वार्ड 34)

 कार्यालय प्रभारी: संतोषी चंदेल (वार्ड 34)

 सह कार्यालय प्रभारी: पुजा पाथोडे (वार्ड 20)

 मन की बात प्रभारी: कविता तांडी (वार्ड 27)

नई कार्यकारिणी की घोषणा होने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है एवं बधाई प्रेषित की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.