भिलाई

भाजपा चरोदा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: पीएम मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पर 5 से 23 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम।

31804062026182646.jpg

भिलाई/चरौदा। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार आज दिनांक 4 जून 2026, दिन गुरुवार को शाम 6:00 बजे रेल नगर चरौदा स्थित साईं मंदिर परिसर में भाजपा चरोदा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

Image after paragraph

यह बैठक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। बैठक में आगामी 5 जून से 23 जून तक मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रेमलाल साहू उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल एवं वरिष्ठ नेता ए. गौरीशंकर विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे। बैठक की अध्यक्षता चरोदा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष का कार्यकाल भारत के नवनिर्माण और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। जिला संगठन के निर्देशानुसार 5 जून से 23 जून तक चरोदा मंडल के प्रत्येक बूथ तक जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

बैठक में ये प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक का संचालन व समन्वय उपनेता प्रतिपक्ष राजेश मौर्य, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर एवं सुरेश शुक्ला द्वारा किया गया।

प्रमुख रूप से उपस्थित वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य:

पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, चरोदा मंडल मंत्री बनर्जी, भाई नारायण राव, पूर्व उपाध्यक्ष डी. नारायण रेड्डी, मनोज चक्रधारी, महेंद्र लहरे, हेमराज साहू, तरुण परगनिया, दिलीप साहू, कमल टांडी, पार्थो बाग, संजय यादव, वीरेंद्र गढ़वाल, निशा राजेश यादव, रोहित कुमार यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, शिव पटनायक, श्री रामनाथ जी, राम रेड्डी, और सुशील यादव।

मातृशक्ति (महिला मोर्चा) की सशक्त उपस्थिति:

बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से पुष्पा गरे, रेचल मासी, बलजीत कौर, पूनम श्रीवास्तव, संगीता बनर्जी, उषा चौहान, पुष्पलता मंडपे, सुजाता डोंगरे, कुसुम साहू, आशा यादव, निशा यादव, और नंदिनी जांगड़े शामिल रहीं।

इसके साथ ही लोहिदास सहित चरोदा मंडल के अनेक ऊर्जावान कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी पखवाड़े के कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन:

बैठक के अंत में मंडल के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

728270520260517561588815.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesChhattisgarh - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.