छत्तीसगढ

अयोध्या के कला कुंभ में भिलाई की बेटी एन. आकांक्षा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान।

78927012026161413.jpg

"स्वदेश सेवा रतन सम्मान से हुई सम्मानित"

 

अयोध्या में आयोजित पाँच दिवसीय कला एवं संस्कृति महाकुंभ के अंतर्गत एक विशेष समारोह में देशभर के अलग अलग क्षेत्रों से 30 विशिष्ट विभूतियों को ‘स्वदेश सेवा रत्न सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया। जिसमें शास्त्रीय कला में भिलाई छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय में अपनी एक पहचान बनाने वाली एन आकांक्षा जी को भी इस सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा, कला, संस्कृति, मीडिया एवं राष्ट्रनिर्माण के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा हेतु समर्पित संस्था ‘अपना स्कूल’ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति और ओम प्रकाश सिंह रहे और पद् मश्री मो. शरीफ़ चाचा जी, खाकी वाले गुरु जी जैसे मशहूर लोगों का योगदान देखा गया।

डी एस पी अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री वी. पी. जॉन, प्रवक्ता गणित और श्री राजेश गुप्ता, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान शामिल थे।

 

सम्मानित होने वालों में कुशीनगर की सुप्रसिद्ध सुष्मिता जॉन लोको पायलट वंदे भारत(जौनपुर), रेडियो जॉकी नेहा तिवारी (यू पी), इति दीक्षित पर्यावरण/बाल प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेता (मेरठ) और गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती, अमरोहा जैसे 30 विभूतियाँ भिन्न क्षेत्रों से शामिल रहे।

 

इतने समय का कठोर परिश्रम आज आकांक्षा जी को देश भर में एक पहचान प्रदान कर रहा है। जिसमें आकांक्षा जी अपने गुरु श्री तरुण शर्मा जी, माता श्रीमती रवना, एन पूर्वा, श्रीमान अखिलेश कुमार और अपने मामा मोहन राव जी को इस सफ़र मे उनको समर्थक प्रदान करने हेतु बारंबार धन्यवाद देती है।

602180320260409391038956.jpg
-

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.