छत्तीसगढ

सदगुरु कबीर साहेब की वंशावली कबीर धर्मनगरी दामाखेड़ा विश्वभर के कबीरपंथियों का अटूट विश्वास व आस्था का तीर्थस्थल स्थान- डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार

58724012026120109.jpg

★कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 16वे कबीरपंथ के नये वंशाचार्य परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम जी साहेब का भव्य चादर तिलक समारोह लाखों श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

Image after paragraph

 

पानीपत: 24 जनवरी,2026:-

कबीरपंथियों के पवित्र तीर्थस्थल कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा में 23 जनवरी, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब जी के पावन सान्निध्य में भव्य चादर तिलक समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कबीरपंथ में अटूट आस्था रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता व श्री सदगुरू कबीर जनसेवा समिति (रजि0) के उपाध्यक्ष हरियाणा पानीपत से पधारे डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ की उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि आज भी सदगुरु कबीर साहेब जी के प्रति समाज की आस्था अडिग है तथा उनके अनुयायी सत्य, प्रेम और मानवता के मार्ग पर अग्रसर हैं। डॉ0 पवार ने पत्रकारों से कहा कि

समारोह के दौरान 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे, अपार जनसमूह एवं देशभर से पधारे साधु-संतों व महंतों की उपस्थिति में कबीरपंथ के 16वे नये पंथाचार्य, परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब जी को विधिवत रूप से गद्दी पर विराजमान किया गया । यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक एवं आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से परम पूज्य महंत आदरणीय श्री सुंदरदास साहेब जी, महंत सुभाषदास साहेब जी सहित अनेक साधु-संत एवं महंत उपस्थित रहे। इस शुभावसर पर मुख्यरूप से पानीपत से पधारे श्री किरणपाल पंवार, श्री रामकुमार तुंवर, श्री पालेराम पंवार, श्री रविंद्र कुमार, श्री रमेश डागर, श्री विकास कुमार (माता जी सहित), श्री सतबीर सिंह (कैमला), डॉ. गोपाल सिंह (करनाल), श्री प्रदीप कुमार (मालपुर समालखा), रामपाल तोमर, दिल्ली गुरुचरण सिंह, बबलू सिंह सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह समाजसेवी डॉ0 ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि समारोह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना एवं कबीरपंथ की अखंड परंपरा को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ।

— डॉ. ओमवीर सिंह पंवार

42710022026065051746099.jpg
91710022026062531745957.jpg
99525012026184350615494.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.