छत्तीसगढ

समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने निभाया वायदा दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के दोनों बच्चों के स्कूल फीस जमा कराए ।

61711102025080025.jpg

भिलाई / हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने फिर एक बार अपने किए गए वायदे को निभाया है। उन्होंने बीते 5 अक्टूबर को शहर के दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के अंतिम संस्कार के बाद आयोजित शोक सभा में उनके दोनों बच्चों के स्कूल फीस जमा कराने की घोषणा की थी। अपने इस घोषणा को पूरा करने में श्री सिंह ने तनिक भी देर नहीं किया और यूथ सिख सेवा समिति के माध्यम से संतोष यादव की पुत्री अदिति और पुत्र आदित्य के स्कूल फीस 40 हजार 600 रुपए का चेक जारी कर दिया।

      उल्लेखनीय है कि विगत 3 अक्टूबर को भिलाई-3 के बजरंग पारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव का 51 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 5 अक्टूबर को उमदा रोड मुक्तिधाम में किया गया। पत्रकार संतोष यादव पर पत्नी सुशीला यादव सहित पुत्री अदिति यादव और पुत्र आदित्य यादव के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। अचानक उनके नहीं रहने से पत्नी और दोनों बच्चों के समक्ष उत्पन्न विपरीत परिस्थिति को देखते हुए अंतिम संस्कार के बाद आयोजित शोक सभा में यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने अदिति और आदित्य यादव के पढ़ाई लिखाई में मदद करने का वायदा किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष बंछोर एवं न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के महासचिव खिलावन सिंह चौहान से चर्चा किया। फिर ज्योति विद्यालय चरोदा से अदिति व आदित्य के बकाया फीस की जानकारी ली। यूथ सिख सेवा समिति से दोनों बच्चों का सितम्बर से मार्च महीने तक कुल 7 - 7 महीने का 20 हजार 300 - 20 हजार 300 रुपए का अलग-अलग दो चेक ज्योति विद्यालय चरोदा के नाम जारी किया गया। जिसे विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया गया है।

      इसके लिए दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के परिवारजन सहित मित्रगण मनीष बंछोर, खिलावन सिंह चौहान, उमेश बघेल, अशोक डोंगरे, पीताम्बर सोनी, गजानन अवचट, ताराचंद साहू, श्याम सिंह थापा, विकास अवस्थी, सजन माली, महेन्द्र यादव आदि ने यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव मलकीत सिंह लल्लू सहित अन्य सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

52228022026041408894134.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.