छत्तीसगढ

सुशासन त्योहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कनकबीरा दौरा, बिलाईगढ़ SDM को तत्काल हटाने का आदेश।

37927052025140916.jpg

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले, जहां आज सुशासन त्योहार के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कनकबीरा ग्राम पंचायत में अपने हेलीकॉप्टर से उतरकर सुशासन की पहल का जायजा लिया। इस दौरान बिलाईगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलाईगढ़ SDM वर्षा बंसल के खिलाफ लेन-देन और कर्तव्य में लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने SDM को तत्काल बिलाईगढ़ अनुभाग से हटाने का निर्देश दिया।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस निर्देश का त्वरित पालन करते हुए जिला कलेक्टर को कार्रवाई के लिए आदेशित किया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कनकबीरा में विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें गोड़म में नया पंचायत भवन, कनकबीरा में कन्या छात्रावास के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति, और घोराघाटी में रुके हुए केनाल कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देश शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के इस दौरे और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई।

-
473121120250707251000700486.jpg

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

848121120250706301000700486.jpg

लोकप्रिय पोस्ट

इस सप्ताह
इस महीने
पूरे समय
Location
Social Media

Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.