दुर्ग वन मंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एक सफल कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरे एक वाहन को जप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, दुर्ग वन रेंज अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अंडा से भानपुरी मार्ग पर ग्राम अंडा के पास घेराबंदी की।
जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 18 H 1607 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में प्रतिबंधित कौहा (Arjun) प्रजाति की लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जाती पाई गई। वन विभाग की टीम ने वाहन और उसमें लदी लकड़ी को तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया।
इस संबंध में वन विभाग द्वारा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 80/18 पंजीबद्ध किया गया है। जप्त किए गए वाहन और काष्ठ को अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलगांव डिपो, दुर्ग में सुरक्षित रखा गया है।
दुर्ग वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Copyright 2024-25 HeadLinesBhilai - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.